फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   talk on budget 2020

गांव- गाय, किसान के लिए है 2020 का बजट

Sun, 08 Mar 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
talk on budget 2020
राज्यसभा सदस्य व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पहंुचे। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। बजट 2020 गांव-गाय किसान के लिए है। मिर्जापुर मेरी मातृभूमि है। इसलिए अपनी निधि से विकास के लिए मैंने मिर्जापुर को ही चुना है। यह कहना है कि राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का। वे रविवार को महंत शिवाला स्थित एक होटल परिसर में बजट- 2020-21 पर आयोजित विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बजट से भारत की आर्थिक विकास की दर तेज होने वाली है। बजट में गरीब से गरीब व्यक्ति के विकास का ध्यान रखा गया है रक्षा क्षेत्र हो या शिक्षा, किसान हो व्यापारी। सभी के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है। आने वाले समय में बजट मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही भारत को 100 ट्रिलियन की अर्थ व्यवस्था बनाने में मददगार होगा। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सुंदर केसरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री संतोष गोयल ने किया।
विज्ञापन

विधायक सुचिस्मिता मौर्य, मनीराम कोल ओबरा से विधायक संजय गौड़, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, राजेंद्र सिंह ,गंगासागर दुबे, लाल बहादुर सिंह, धनंजय पांडेय, रवि पांडेय, नितिन गुप्ता, कौशल श्रीवास्तव, रामकुमार विश्वकर्मा, प्रसून पुजारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने मुख्य अतिथि को गदा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक श्याम सुंदर केसरी ने उनको मां विंध्यवासिनी का स्मृति चिह्न व जिला उपाध्यक्ष जगदीश पटेल ने तलवार देकर सम्मान किया। प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि अरुण सिंह ने मिर्जापुर को सांसद बनने के बाद अपना नोडल क्षेत्र घोषित किया है। उनके निधि से विकास कार्य मिर्जापुर में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के कार्यक्रम में विलंब होने से कार्यक्रम बदरंग हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अधिकांश कार्यकर्ता लौट गए। इतना ही नहीं दो बार कार्यक्रम में फेरबदल होने से लोगों को काफी भटकना पड़ा। सही व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का जिले में पहुंचने पर रविवार को स्वागत किया गया। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (अठावले) के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील सोनकर, प्रवीण कुमार गुप्ता, राहुल कश्यप, बाबा सोनकर, कमलेश पांडेय, विकास सोनकर, संदीप कुमार, प्रदीप सोनकर आदि थे। लालगंज, स्थानीय क्षेत्र के बल्हिया खुर्द पाल चाय परिसर में भी स्वागत हुआ। प्रमुख नरेंद्र गिरी, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मनीराम कोल, आदि मौजूद रहे। लालगंज, बस्तरा मोड़, विकास कटाई में भी स्वागत किया गया।
विंध्याचल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार की सायं काल लगभग साढ़े चार बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन और पूजन किया। प्रदेश के उर्जा राज्य मंत्री संग गर्भगृह में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव को उनके तीर्थ पुरोहित ने विधि-विधान से दर्शन और पूजन कराया। दर्शनोपरांत वे सड़क मार्ग से वे मिर्जापुर नगर की ओर प्रस्थान कर गए।
हलिया।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के राज्यसभा सांसद बनने के बाद हलिया में प्रथम आगमन पर रविवार को पैतृक गांव बैधा जाते समय बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष पकंज सिंह चंदेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजेबाजे के साथ उनका स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का माल्यार्पण कर राज्य सभा सांसद बनने पर बधाई दी। स्वागत पश्चात राज्यसभा सांसद अपने पैतृक गांव बैधा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान विनोद सिंह, सुधीर सिंह,धनंजय पांडेय,श्यामबहादुर सिंह, ज्ञानेश्वर दूबे, विपुल सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह, हरिशंकर तिवारी, मृगेंद्र सिंह, प्रमोद पांडेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed