Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against those spreading wrong information

Mirzapur News: गलत सूचना प्रसारित करने वालों पर करें कार्रवाई

Sat, 24 Jun 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Take action against those spreading wrong information
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल आरपी सिंह ने शुक्रवार को परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मिर्जापुर, क्षेत्राधिकारी पिपरी, ओबरा व दुद्धी सोनभद्र और क्षेत्राधिकारी भदोही के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं, शासन और विभिन्न आयोगों से प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ठीमें बनाकर वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी करें। गोवंश की तस्करी की रोकथाम करने के लिए चिह्नित रूटों और थाना क्षेत्रों पर समय-समय पर प्रभावी जांच कराई जाए। किसी भी दशा में गोवंश की तस्करी नहीं होनी चाहिए। अपने-अपने क्षेत्र के माफिया, टाॅप-10 अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और कठोरतम कार्रवाई का निर्देश दिया। डीआईजी ने महिला सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने और महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर रोकथाम के लिए महिला बीट आरक्षियों को प्रत्येक गांव लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed