फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against those selling plastic bags by running a campaign: Commissioner

अभियान चलाकर प्लास्टिक बैग की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करें : आयुक्त

Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Take action against those selling plastic bags by running a campaign: Commissioner
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को मंडलीय पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें ठोस अपशिष्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण एवं शुद्धीकरण संयंत्र के संचालन तथा राष्ट्रीय हरित अभिकरण के विभिन्न वादों एवं आदेशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सभी नगर पालिका के अधिकारियों एवं मंडल के सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग, सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय, वितरण एवं उपयोग को प्रतिबंधित किया गया हैं। समस्त स्टाक होल्डर्स एवं इनका विक्रय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारियों से जैव चिकित्सा अपशिष्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि ऐसे अस्पताल जिन्हें चिह्नित सीवीडब्लूटीएफ से संबद्धता प्राप्त नहीं की है, उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएं। कहा कि जिले के खनन क्षेत्रों में खनन उद्यमियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पर्यावरण प्रदूषित न हो। प्लास्टिक के प्रयोग के बारे में मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल के सभी कार्यालयों को प्लास्टिक प्रयोग से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने बरसात के मौसम के मद्देनजर नालियों की सफाई व नगर क्षेत्रों में साफ - सफाई के लिए अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में औद्योगिक समूहों पर एक्शन प्लान, वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था तथा समय-समय पर निरीक्षण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी, सोनभद्र प्रखर मिश्र, उपायुक्त उद्योग बीके चौधरी व सोनभद्र आरपी गौतम, तीनों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव सिंघल, डॉ रमेश ठाकुर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed