फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against hospitals which are negligent in treatment: Neelima Katiyar

इलाज में लापरवाही बरतने वाले अस्पतालों पर करें कार्रवाई : नीलिमा कटियार

Tue, 13 Aug 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Take action against hospitals which are negligent in treatment: Neelima Katiyar
मिर्जापुर। विधान मंडल की उप समिति की सभापति तथा सदस्यों ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सभापति नीलिमा कटियार ने सीएमओ को आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने तथा इलाज में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

समिति ने महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण, पंचायती राज विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। निराश्रित महिला/विधना पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभापति को बताया कि विधवा पेंशन योजना से 45269 लोगों को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के आए 27166 आवेदन पत्रों में से 23 हजार को लाभान्वित किया गया है। सभापति ने अधिकारियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में स्पांसरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, चाइल्ड हेल्प लाइन, सखी नव स्टाफ सेंटर, राजकीय संप्रेक्षण गृह, रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। सभापति ने कहा कि वन स्टाफ सेंटर में तैनात कर्मी पूरी क्षमता से काम करेंगे तो अपराध रोकने में यह महत्वपूर्ण साबित होगा तथा अपराधिक घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न के मामलों में जिन परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराए गए हैं, बीच-बीच में उनके पास जाकर बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी भी लें। उन्होंने बाल विकास परियोजना के तहत पारदर्शिता के साथ पोषाहार का वितरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को इसकी क्रास चेकिंग करने का निर्देश दिया। बैठक में अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, 102 व 108 एंबुलेंस, मातृत्व सुरक्षा एवं जननी सुरक्षा योजना के तहत माताओं के देय का भुगतान समय से कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, समिति के सदस्यों ने एस त्रिपाठी, नंदिनी व कविता को लैपटाॅप भी वितरित किया। इसी क्रम में स्पांसरशिप योजना के तहत प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभापति व सदस्यों को मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, एसडीएम सदर आसाराम वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, बीएसए अनिल वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed