फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against absconding accused: DIG

Mirzapur News: फरार आरोपियों पर करें कार्रवाईः डीआईजी

Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Take action against absconding accused: DIG
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र ने बृहस्पतिवार को तीनों जनपदों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक कर नगर निकाय व छानबे विधानसभा उपचुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों का सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने फरार आरोपियों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षकों को अपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर हर हाल में अंकुश लगाने तथा महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शस्त्र बरामदगी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, एनएसए, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने फरार आरोपियों, पुरस्कार घोषित अपराधियों च वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी तथा अवैध वाहन स्टैंडों, वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। नगर निकाय चुनाव व छानबे विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने मतदान केंद्रों भौतिक सत्यापन कराने तथा मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश भी दिया।उन्होंने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों को अवगत कराने का भी निर्देश दिया। कहा कि मतदान व मतदाताओं को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ भी प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। चुनाव सम्पन्न होने तक संवेदनशील स्थानों पर निरंतर जांच करने, पैदल गश्त एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed