फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take a pledge to maintain the cleanliness and uninterrupted flow of Ganga: Anupriya

गंगा की स्वच्छता व अविरलता बनाए रखने का लें संकल्प : अनुप्रिया

Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Take a pledge to maintain the cleanliness and uninterrupted flow of Ganga: Anupriya
चुनार। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नयनागढ़ महोत्सव समिति के तत्वावधान में उत्तरामुखी गंगातट बालूघाट पर आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का सोमवार की रात समापन हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब हम सब गंगा की स्वच्छता और अविरलता को बनाएं रखने का संकल्प लें।
विज्ञापन

उन्होंने घाटों पर दीपदान, नौका विहार व आतिशबाजी की सराहना करते हुए कहा कि यह दृश्य अत्यंत मनोरम है। क्षेत्र के लोगों के लिए यह खास अवसर है जिसे महोत्सव के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं, लेकिन जब तक हम सब गंगा के प्रति अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करेंगे, तब तक अविरल गंगा की स्वच्छता संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से गंगा में कूड़ा-कचरा व अन्य अपशिष्ट न डालने का अनुरोध किया। समापन अवसर पर वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर आदि स्थानों के कलाकारों ने गीत व नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मंत्रमुग्ध कर लिया। समिति की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न व अंग वस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed