फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sweets were distributed at the birth of daughters

बेटियों के जन्म पर बांटी गईं मिठाइयां

Sat, 16 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sweets were distributed at the birth of daughters
जिला महिला अस्पताल में अपनी बच्ची के साथ दुर्गा - फोटो : mirzapur
चैत्र नवरात्र के अष्टमी व नवमी तिथि को जिला महिला चिकित्सालय में जब 12 कन्याओं ने जन्म लिया तो किलकारी गूंज उठी। बेटियों की माताओं ने कहा कि मेरे घर में साक्षात दुर्गा ने अवतार लिया है। विंध्य क्षेत्र अनादिकाल से शक्ति का केंद्र रहा है। माताओें के गर्भ से जब कन्याओं का धरती पर आगमन हुआ तो उन्हें लगा कि नवरात्र की पावन बेला में उनके घर दुर्गा, लक्ष्मी के रूप में बेटी आई है। 
विज्ञापन


अष्टमी व नवमी तिथि को जिला महिला चिकित्सालय में बेटियों के जन्म लेने पर मंगल गीत एवं सोहर के साथ ही मिठाईयां भी बंटी, कन्याओें के पिता ने बेटी के रूप में लक्ष्मी के आगमन पर प्रफुल्लित होकर मंदिरों में जाकर नारियल फोड़ा तथा प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


दो दिनों में 54 से अधिक लड़कों ने जन्म लिया। लोगों में बेटियों के पति आस्था ज्यादा दिखी। नगर के करनपुर निवासिनी राजकुमारी पत्नी राजू को जब बेटी पैदा हुई तो उसके माता पिता फूले नहीं समाए। कहा कि कोई बेटी नहीं थी यह पहली बेटी है जो मेरे घर में नवरात्र के समय लक्ष्मी बनकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार लालगंज के दुबार कला के रामविलास की पत्नी रामरित व सरिता पत्नी रामबाबू निवासिनी गोसाई पूरवा विंध्याचल की गोद में जब बेटियों की किलकारी गूंजी तो उनका चेहरा दमक उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed