फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sweeper molested a female patient in mirzapur

शर्मनाक: परिजनों को बाहर निकालकर महिला मरीज से स्वीपर ने की छेड़खानी, विरोध करने पर मुख्य गेट का शीशा तोड़ा

Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के सीसीयू में भर्ती एक महिला से स्वीपर ने छेड़खानी की। 28 वर्षीय महिला को सांस फूलने की समस्या होने पर परिजन अस्पताल लेकर आए थे।

विज्ञापन
Sweeper molested a female patient in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के सीसीयू में भर्ती एक महिला से स्वीपर ने छेड़खानी की। लोगों के विरोध करने पर हंगामा करते हुए मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला को सांस फूलने की समस्या होने पर शुक्रवार की सुबह परिजन मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल के सीसीयू कक्ष में उसे भर्ती किया गया।
विज्ञापन


दोपहर में सीसीयू में तैनात स्वीपर ने अंदर जाकर महिला की सास व परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद परिजनों को बाहर कर मुख्य गेट के बाद का दरवाजा भी बंद कर दिया। स्वीपर ने पेशाब की नली लगाने की बात कहकर परिजनों को कमरे से बाहर निकाला था।
विज्ञापन


नली लगाने के बहाने वह छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने और बाहर निकाले जाने के चलते परिजनों को शक हुआ। इस पर परिजनों ने शोर मचाया तो स्टाफ नर्स आदि ने कमरे में जाकर स्वीपर को फटकारा लेकिन वह उनसे भी भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा करते हुए मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया। इस संबंध में एसआईसी डॉ. आलोक ने बताया कि स्वीपर नशे में था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। परिजन अगर लिखित तहरीर देते हैं तो कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed