फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suspecting husband of a second marriage, woman poisons children and consumes poison herself; three dead.

Mirzapur News: पति के दूसरी शादी करने के शक में बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, तीन की मौत

Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Suspecting husband of a second marriage, woman poisons children and consumes poison herself; three dead.
मड़िहान के परसौना गांव में जहर खाने से मृत कुसुम की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
बेटी की हालत गंभीर, पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़िहान (मिर्जापुर)। पति के दूसरी शादी करने के शक और मायके से ससुराल न ले जाने से आहत कुसुम (38) ने सोमवार की रात साढ़े नौ बजे तीन बच्चों को सब्जी-चावल में जहर मिलाकर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इसमें कुसुम, बेटी राधिका (10) और बेटे सत्या (8) की मौत हो गई। बेटी मधु (12) की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कुसुम के पति धर्मेंद्र धरकार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
संतनगर के शीतलगढ़ गांव निवासी भाई धीरज उर्फ छोटू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहन कुसुम का विवाह 18 साल पहले मड़िहान के परसौना गांव निवासी धर्मेंद्र धरकार से हुआ था। दोनों की तीन बेटियों सुनैना, मधु, राधिका के अलावा बेटा सत्या (8) है। पांच साल से धर्मेंद्र दिल्ली के शिकोहाबाद में मजदूरी कर रहा है। छह महीने पहले किसी महिला के साथ सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की पोस्ट वायरल होने के बाद कुसुम को पति के दूसरी शादी करने का शक होने लगा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। धीरज ने बताया कि 10 जुलाई को पति से विवाद के बाद कुसुम अपने बच्चों मधु, राधिका और सत्या को लेकर शीतलगढ़ स्थित मायके चली गई।
विज्ञापन


12 जुलाई को उसके पति धर्मेंद्र को समझाने के लिए बुलाया गया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान उमाशंकर के घर पंचायत और लिखा-पढ़ी हुई। धर्मेंद्र ने दूसरी महिला को छोड़ने और अपने परिवार को साथ रखने और उनकी देखभाल करने की बात कही। इसके बाद वह शाम को बाजार जाने की बात कहकर निकल गया और सोमवार सुबह तक नहीं लौटा। इसके बाद शाम को कुसुम बच्चों के साथ परसौना स्थित ससुराल पहुंच गई। वहां सास, ससुर और देवर से उसका विवाद हुआ। रात में कुसुम ने सब्जी-चावल बनाया और उसमें जहर मिलाकर स्वयं तथा बच्चों को खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुसुम, मधु, राधिका और सत्या की तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य पहुंचे और चारों को सीएचसी मड़िहान पहुंचाया। वहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान कुसुम और राधिका की मौत हो गई, जबकि मधु और सत्या को ट्राॅमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान सत्या की भी मौत हो गई। मधु का इलाज चल रहा है। सबसे बड़ी बेटी सुनैना (16) ने भोजन नहीं किया था, इसलिए वह सुरक्षित बच गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि मधु के बयान और धीरज की तहरीर के आधार पर धर्मेंद्र धरकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धर्मेंद्र हिमाचल प्रदेश भाग गया है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।


---
वर्जन...

पति के दूसरी शादी करने के शक में कुसुम का विवाद हुआ था। मायके में समझौता हुआ था कि धर्मेंद्र 13 जुलाई को कुसुम को विदा कराकर घर ले जाएगा, लेकिन वह नहीं ले गया। इसके बाद कुसुम ससुराल पहुंची और तीन बच्चों को भोजन में जहर मिलाकर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इसमें कुसुम, राधिका और सत्या की मौत हो गई, जबकि मधु का इलाज चल रहा है। - राजकुमार मीणा, एएसपी ऑपरेशन।

मड़िहान के परसौना गांव में जहर खाने से मृत कुसुम की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार

मड़िहान के परसौना गांव में जहर खाने से मृत कुसुम की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed