फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sushil Kumar, who was at number five last time, became the new president

Mirzapur News: पिछली बार पांचवें नंबर पर रहे सुशील कुमार बने नए अध्यक्ष

Sun, 22 Dec 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar, who was at number five last time, became the new president
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सुशील कुमार दूबे को अध्यक्ष पद पर चुन लिया गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 397 मतों से हराया।
विज्ञापन

सचिव पद पर संजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमिताभ केशरवानी, उप सचिव प्रकाशन पर भाईलाल, उप सचिव प्रशासन पर रूप नारायण अग्रहरि, लेखा निरीक्षक पद पर जितेंद्र बहादुर तिवारी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इससे पहले डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे सभागार में मतदान शुरू हुआ। शुक्रवार को 462 टेंडर मत डाले गए थे। मतदान के बाद शाम को मतगणना हुई। कुल 2250 मतदाताओं में से 1927 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 462 टेंडर मत शुक्रवार को ही पड़े थे। शनिवार को 1465 मत पड़े। मतगणना पूरी होने पर अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार दुबे को विजयी घोषित किया गया। सुशील पिछली बार हुए चुनाव में 63 मत पाकर पांचवें स्थान पर थे। उधर, शाम साढ़े चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार दुबे ने 927 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी को 397 मतों से हराया। दूसरे नंबर पर अभय राज सिंह को 530 और तीसरे नंबर पर रामवृक्ष को 463 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर संजय कुमार चौधरी ने 649 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी को 37 मताें से हराया। गणेश दत्त तिवारी को 612, जंग बहादुर सिंह को 477, अवधेश कुमार द्विवेदी को 170 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव कुमार पांडेय ने 1121 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी को 330 मतों से हराया। राजेंद्र प्रताप सिंह यादव को 791 मत प्राप्त हुए।

उप सचिव प्रशासन पद पर रूप नारायण अग्रहरि ने 993 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी को 88 मतों से हराया। नवनीत शुक्ला को 905 मत मिले। उप सचिव प्रकाशन पद पर भाईलाल ने 1091 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी को 301 मतों से हराया। अमरेश सोनकर को 790 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमिताभ केशरवानी ने 1158 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को 468 मतों से हराया। नीरज चौबे को 690 मत मिले। लेखा निरीक्षक पद पर जितेंद्र बहादुर तिवारी ने 966 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को 38 मतो से हराया। इरशाद अहमद को 928 मत मिले। बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुुआ। उप सचिव पुस्तकालय पर विनोद कुमार गुप्ता के अलावा सदस्य कार्यकारिणी के लिए रामराज सिंह, अभय कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश शर्मा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार ओझा, विजय बहादुर सिंह चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed