फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Supply officer could not tell the names of gram panchayats

Mirzapur News: ग्राम पंचायतों के नाम नहीं बता सके आपूर्ति अधिकारी

Sun, 25 May 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Supply officer could not tell the names of gram panchayats
मिर्जापुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव और जिले के नोडल अधिकारी प्रकाश बिंदु ने शनिवार को जमालपुर और राजगढ़ में विकास कार्यों की हकीकत देखी। साथ ही हर घर नल से जल योजना की समीक्षा की। जमालपुर के जमही में उन्होंने 13 ग्राम पंचायतों के नाम पूछे, जहां पेयजल आपूर्ति होती है लेकिन आपूर्ति अधिकारी नाम नहीं बता सके। इस पर उन्होंने आपूर्ति अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी सबसे पहले जमालपुर के बिसौरा कला और जमही गांव पहुंचे। उन्होंने गोठौरा ग्राम समूह पेयजल योजना के 67 लाभार्थियों के घरों में जलापूर्ति की व्यवस्था देखी। जमही में ज्यादातर खपरैल मकान देख कर पूछा तो सेक्रेटरी ने बताया कि 26 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। सचिव ने कहा कि गांव की स्थिति ठीक नहीं है। दिव्या, रामबली और राजवंश ने समय से पेयजल आपूर्ति समय से नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बैठक की, जिसमें कई अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद यादव की मांग पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को विसौरा में 900 मीटर पक्की बनवाने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे डीपी सिंह, डीडीओ एसके राय, अधिशासी अभियंता जल निगम आरके गुप्ता, बीईओ देव मणि पांडेय, बीडीओ रक्षिता सिंह आदि थीं।
विज्ञापन

-------------
तीन-चार दिन के अंतराज में आता है पानी
सक्तेशगढ़। जिले के नोडल अधिकारी प्रकाश बिंदु ने राजगढ़ ब्लाक के जंगल महाल और बगाही पूरवे का निरीक्षण किया। उन्होंने जंगल महाल वृहद गो आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं, बगाही गांव पहुंचे आदिवासी बस्ती में पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि साहब एक दिन पानी आने के बाद तीन-दिन चार तक नहीं आता। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि एक दिन भी पानी की सप्लाई बंद नहीं होनी चाहिए। जब बिजली न रहे, तब जनरेटर चलाकर पानी की आपूर्ति करें। इस दौरान सीडीओ विशाल कुमार, बीडीओ वीरेंद्र प्रताप वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली
मिर्जापुर। नोडल अधिकारी ने मड़िहान के देवरी में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ विशाल कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति पूछी। डीएम ने ऑडिटोरियम और प्ले ग्राउंड का निर्माण कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed