{"_id":"62ab7fd11758c45c55664712","slug":"sunbeam-school-principal-s-body-found-in-a-closed-room-mirzapur-news-vns659278319","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में मिला सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में मिला सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य का शव
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड महुवरियां में किराए के मकान में रह रहे सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य का बृहस्पतिवार को सुबह बंद कमरे में शव मिला। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तब हुई, जब उनसे मिलने विद्यालय का कोई अध्यापक पहुंचा था। दरवाजा नहीं खुलने पर आशंका हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बेड पर पड़े शव को बाहर निकाला।
कोलकाता के विद्यायतन सरनी तन्तिपारा आलम बाजार निवासी मोहो जीत रे (52) पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट हुरुआ स्थित सनबीम स्कूल में प्रधानाचार्य थे। वे चार वर्ष से महुवरियां स्थित बैकुंठ नरायन सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। भवन के भू तल पर मकान मालिक का परिवार रहता है। प्रथम तल पर प्रधानाचार्य रहते थे। मकान के बाहर से ही प्रथम तल पर जाने के लिए सीढ़ी बनी हुई है। मकान मालिक बैकुंठ नरायन के पुत्र ने बताया कि मंगलवार की रात प्रधानाचार्य का कूलर खराब हुआ था तो मिस्त्री बनाने आया था। मिस्त्री कूलर का वाटर पंप बनाने के लिए ले गया। उसे उन्होंने पैसा दिया। उसके बाद से वे नहीं दिखे। बृहस्पतिवार को सुबह स्कूल से एक अध्यापक उनसे मिलने आए। ऊपर कमरे के पास गए तो दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने नीचे आकर जानकारी दी। जिसके बाद ऊपर प्रधानाचार्य के कमरे के पास पहुंचे तो दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा नहीं खुलने व दुर्गंध आने पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शहर कोतवाल अरविंद कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजे को तोड़वाया। अंदर बेड पर शव पड़ा था। सूचना पर सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों और विद्यालय स्टाफ को सूचना देकर शव को कमरे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी प्रभात राय का कहना है कि बंद कमरे में प्रधानाचार्य का शव मिला है। वे मंगलवार को रात में दिखे थे। शव से दुर्गंध निकलने से यही लग रहा है कि मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेेगा।