फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sun will enter Capricorn, auspicious works will start

Mirzapur News: मकर राशि में करेंगे प्रवेश सूर्य, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Tue, 14 Jan 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sun will enter Capricorn, auspicious works will start
मिर्जापुर/अदलहाट। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। संक्रांति काल में गंगा में लोग पुण्य की डुबकी लगाने के साथ तिल-गुण आदि का दान करेंगे। साथ ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भी आस्थावानों की भीड़ उमड़ेगी। इसी के साथ विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्राति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि देव से मिलने जाते हैं। उस वक्त शनि मकर राशि का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। पिता और पुत्र के आपसी मतभेद को दूर करने और अच्छा संबंध स्थापित करने के लिए सूर्य इस दिन शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते है। इसलिए मकर संक्राति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्राति के दिन ही बाणों की शैया पर लेटे भीष्म पितामह ने अपना शरीर त्याग कर मोक्ष की प्राप्ति की थी। पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति को उर्द की दाल, सरसों के तेल, तिल और गुड़ का दान करने से शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन

कोट-
- मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र के बाद पुष्य नक्षत्र में दोपहर 3:27 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय मकर राशि का मान होता है। मकर संक्रांति का पुण्य काल शाम छह बजे तक रहेगा। - आचार्य पं. चंद्रमौली त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed