फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students turmoil pursued

उपद्रव मचा रहे छात्रों को खदेड़ा

Sun, 13 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 13 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students turmoil pursued

विज्ञापन
नामांकन पत्र की बिक्री के दौरान जीडी बिनानी कालेज में शनिवार की दोपहर उपद्रव मचा रहे उम्मीदवारों के समर्थकों को पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा।

इससे वहां अफरा तफरी मच गई। भागने के चक्कर में कई छात्र नाले एवं सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं कुछ छात्र पुलिस की लाठी से भी घायल हुए। जीडी बिनानी और केबी कालेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद छात्रों ने नामांकन पत्र खरीदे।

केबी कालेज में 22 तथा जीडी बिनानी कालेज में 22 पर्चे खरीदे गए। नामांकन पर्चो की खरीददारी के दौरान दोनों महाविद्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहा। छात्र उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


नगर के भरुहना स्थित जीडी बिनानी कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. के के चौरसिया ने बताया कि अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए तीन-तीन छात्रों ने नामांकन पत्र  खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुस्तकालय मंत्री और वाणिज्य  संकाय के लिए चार-चार और कला संकाय के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा खरीदा। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान उपद्रव कर रहे छात्रों को पुलिस द्वारा लाठी भांजकर खदेड़ने की खबर लगते ही गहमा गहमी का माहौल रहा।

 प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने छात्रसंघ उम्मीदवारों से कहा कि वह विश्वविद्यालय आचार संहिता का पालन करें। इस दौरान डा. ध्रुवजी पांडेय, डा. मदन श्रीवास्तव, डा. राजेश श्रीवास्तव, डा. ओम शंकर गुप्ता, डा विमलेश सिंह, डा नागेंद्र द्विवेदी, डा केके त्रिपाठी, डा शंभुनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।   

केबी कालेज के चुनाव अधिकारी डा. शशांक शेखर द्विवेदी के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को 22 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र खरीदे गए। साथ ही पुस्तकालय के लिए चार, कला संकाय के लिए सात और विज्ञान संकाय के लिए चार ने नामांकन पत्र खरीदा।

शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र लिया। जिससे शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के निर्विरोध चुने जाने की संभावना बढ़ गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 14 सितंबर को पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन कार्य होगा।           


 उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान केवल प्रत्याशी, प्रस्तावक और समर्थक ही कालेज में प्रवेश कर सकेंगे। कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी अपना परिचय पत्र, प्रवेश शुल्क रसीद मूल प्रति, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, नामांकन शुल्क की मूल रसीद साथ लाए।

प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed