फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students stuck in algebra problems

Mirzapur News: बीजगणित के सवालों मेंं उलझे विद्यार्थी

Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Students stuck in algebra problems
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की गणित व जीवविज्ञान की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए सभी केंद्रों को पहले ही सतर्क किया गया था। गणित में बीजगणित के सवालों ने जहां परीक्षार्थियों को परेशान किया। वहीं समाकलन व अवकलन के प्रश्नों ने उनको काफी सहारा दिया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की गणित व जीवविज्ञान की परीक्षा रही। राजकीय इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे रामकिशोर ने बताया कि प्रश्नपत्र तो बहुत अच्छा रहा लेकिन बीजगणित में परेशानी हुई। समाकलन ने काफी सहायता की। जीवविज्ञान की परीक्षा देकर निकल रहे शिवकुमार ने बताया कि सैद्धांतिक प्रश्न तो अच्छे रहे। अच्छे अंक मिलने की संभावना है। एएसजे इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर निकली गरिमा ने कहा कि जीवविज्ञान का पेपर बहुत अच्छा हुआ।
विज्ञापन

प्रथम पाली में गणित व जीवविज्ञान की परीक्षा में 17708 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 16638 परीक्षा में शामिल हुए और 1070 अनुपस्थित रहे। सुबह की ही पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत 7778 में 7030 परीक्षा में शामिल हुए और 348 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर। दूसरी पाली में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की संगीत गायन व इंटरमीडिएट की चित्रकला की परीक्षा हुई।
संगीत गायन में आठ में से सात परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एक अनुपस्थित रहा। चित्रकला की परीक्षा में 10221 में से 9454 परीक्षा में शामिल हुए। 767 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
मिर्जापुर। संस्कृत बोर्ड की चल रही परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा दितीय खंड के पौरोहित्य व विज्ञान विषय की परीक्षा के साथ ही अन्य परीक्षा हुई। पौरोहित्य की परीक्षा में मंत्रों व कर्मकांडों के प्रश्न परीक्षार्थियों को अच्छे लगे।

सुबह की पाली में इसके साथ ही उत्तर मध्यमा प्रथम खंड में इतिहास पुराण व संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। शिक्षाशास्त्र व इतिहास विषय की परीक्षा हुई। नगर के श्री सनातन भैरव ब्रह्मशंकर संयुक्त संस्कृत महाविद्यालय में विज्ञान विषय में 44 में 30 उपस्थित रहे। पौरोहित्य की परीक्षा में नौ में से आठ उपस्थित रहे। इसी प्रकार शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में तीन में से दो तथा इतिहास पुराण व संस्कृत की परीक्षा में 35 में से 25 तथा इतिहास की परीक्षा में 39 में से 28 परीक्षा में शामिल हुए। केंद्राध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। चुनार: श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा दितीय खंड के पौरोहित्य व विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत कुल 69 परीक्षार्थियों में 46 उपस्थित रहे।वही उत्तर मध्यमा प्रथम खंड में इतिहास पुराण व संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 53 परीक्षार्थियों में 37 उपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा दितीय के इतिहास पुराण व संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 38 परीक्षार्थियों में 30 उपस्थित रहे।केन्द्राध्यक्ष डॉ रमापति त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed