{"_id":"6aa1b86a07ed64d47e0f2743","slug":"students-showcased-their-skills-at-the-vocational-lit-fest-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160901-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वोकेशनल लिट फेस्ट में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वोकेशनल लिट फेस्ट में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चल रहे वोकेशनल लिट फेस्ट-2026 के तीसरे दिन कार्यक्रम में शामिल लो
उद्यमिता मेला, फूड स्ट्रीट और सांस्कृतिक मंच पर दिखी रचनात्मकता
मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चल रहे वोकेशनल लिट फेस्ट-2026 के तीसरे दिन विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता देखने को मिली। केंद्रीयकृत प्रयोगशाला परिसर में आयोजित महोत्सव में उद्यमिता मेला, फूड स्ट्रीट, उत्पाद प्रदर्शनी, ट्रेजर हंट और सांस्कृतिक प्रतिभा मंच का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र और कला संकाय की ओर से आयोजित चार दिवसीय वोकेशनल लिट फेस्ट सात से 10 सितंबर तक चल रहा है। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को सीखने, सृजन करने, अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने और नई प्रेरणाओं से जुड़ने का अवसर देना है। तीसरे दिन उद्यमिता मेला, फूड स्ट्रीट और उत्पाद प्रदर्शनी में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। ट्रेजर हंट में 34 टीमों और सांस्कृतिक प्रतिभा मंच में 34 समूहों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने उत्पादों, व्यावसायिक कौशल, नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। महोत्सव में डीडीयू कौशल केंद्र के सभी छह पाठ्यक्रमों के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट तथा फैशन टेक्नोलॉजी एंड अपैरल डिजाइन के विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रचनात्मक कार्यों और विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला प्रदर्शन विभाग की डॉ. श्यामा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव और सुश्री समृद्धि तिवारी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के नवाचार, रचनात्मक सोच और प्रतिभा को देखा।
टीमवर्क और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
मिर्जापुर। आयोजन समिति के अनुसार वोकेशनल लिट फेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर अपनी प्रतिभा और व्यावहारिक कौशल दिखाने का अवसर मिल रहा है। महोत्सव में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता, संचार कौशल और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा को साहित्य, संस्कृति, विचार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण प्रयास है।