फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students should become their own guides and protectors: Dr. Sanjeev

स्वयं के मार्गदर्शक व संरक्षक बनें छात्र : डॉ. संजीव

Thu, 08 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students should become their own guides and protectors: Dr. Sanjeev
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व परिसर जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से बुधवार को तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह कहा कि विद्यार्थी अब घर की सुरक्षित सीमाओं से बाहर निकलकर स्वतंत्र जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने स्वयं के मार्गदर्शक व संरक्षक बनने, इस महत्वपूर्ण चरण में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य व सक्रिय जीवनशैली, ध्यान भटकाने वाले तत्वों से बचाव व महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया। महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनने के लिए प्रेरित किया तथा दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं अपने निर्णय लेने और अपने भविष्य का निर्माण करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र कल्याण, व्यक्तित्व विकास एवं सर्वांगीण विकास में इन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उद्घाटन सत्र का प्रारंभ विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। औपचारिक स्वागत संबोधन आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार ने किया। उन्होंने आरजीएससी के इतिहास व परिसर में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पित अध्ययन के साथ परिसर में जीवन का आनंद लेने और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थियों के लिए सदैव उपलब्ध हैं। अपनी समस्याओं और नवीन विचारों को लेकर वे किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न छात्र कल्याण सुविधाओं एवं सहायता सेवाओं पर सारगर्भित प्रस्तुति दी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परामर्श सेवाओं, छात्रवृत्ति, छात्रावास सुविधाओं, खेलकूद, कैरियर सहायता, शिकायत निवारण, एंटी-रैगिंग व्यवस्था, छात्र सुरक्षा व पाठ्येतर गतिविधियों सहित विभिन्न सुविधाओं पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुलदीप बौद्ध व संचालन डॉ. दीपिका कौर ने किया। इस दौरान डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. सविता, डॉ. रजनी श्रीवास्तव, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. गिरिश तंतुवाय, डॉ. सना फातिमा, डॉ. पल्लवी, डॉ. अंजनेय, डॉ. राजेश्वर, डॉ. सर्वण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed