{"_id":"57daf1524f1c1ba009d47d12","slug":"students-purchased-the-nomination-form","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रों ने खरीदे नामांकन फार्म, गहमागहमी बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने खरीदे नामांकन फार्म, गहमागहमी बढ़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
जीडी बिनानी पीजी काॅलेज में नामांकन फार्म खरीदते प्रत्याशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडी बिनानी और केबी कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद गुरुवार को छात्र उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जीडी बिनानी कॉलेज में 21 और केबी कॉलेज में नामांकन फार्म खरीदे गए। नामांकन पर्चों की खरीददारी के दौरान दोनों महाविद्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहा। छात्र उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
छात्रसंघ चुनाव 2016-17 के लिए जीडी बनानी और केबी कॉलेज में नामांकन पत्र की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान गहमा गहमी का माहौल रहा। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान सुरक्षा के व्यापक व्यापक प्रबंध किए गए।मुख्य चुनाव अधिकारी डा. केके चौरसिया ने बताया कि पांच फार्म अध्यक्ष, दो फार्म उपाध्यक्ष, चार फार्म महामंत्री, पांच फार्म पुस्तकालय मंत्री के लिए खरीदे गए। वहीं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन और कला संकाय प्रतिनिधि के लिए दो फार्म प्रत्याशियों ने खरीदे।
नामांकन फार्मों की बिक्री के दौरान प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी ड़ा. ध्रुवजी पांडेय, डा. राजेश पांडेय, डा. बीना सिंह, डा. विनोद पांडेय, डा. केसी अग्रहरि, डा. विमलेश सिंह, डा. कुसुम गुप्ता आदि मौजूद रहे।केबी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह की निगरानी में नामांकन फार्म की बिक्री की गई। प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव 2016-17 के लिए 24 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिनमें चार अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, दो पुस्तकालय मंत्री के लिए नामांकन पत्र बिके। वहीं सर्वाधिक 10 कला संकाय, दो विज्ञान संकाय और एक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान करनैल सिंह आदि मौजूद रहे।