फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student's hand cut off by paddy threshing machine, death

Mirzapur News: धान कूटने की मशीन से छात्र का हाथ कटा, मौत

Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Student's hand cut off by paddy threshing machine, death
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव निवासी एक छात्र शुक्रवार को दोपहर में साइकिल बनवाने निकला था, लेकिन अर्जुनपुर गांव के एक व्यक्ति ने उसे धान कूटने में लगा दिया। इस दौरान मशीन से छात्र का हाथ कट गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने काम कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के अघौली गांव निवासी राकेश कुमार (15) पुत्र पंडित गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। अर्जुनपुर गांव में शंकर विश्वकर्मा के पास धान कुटाई मशीन है। शंकर, राकेश कुमार से धान कूटने का काम कराता था। शुक्रवार को शंकर से धान कूटने की मशीन गांव निवासी मजनू बिंद अपने यहां ले गए थे। वहां धान कुटाई के दौरान राकेश का हाथ मशीन से कट गया। उसे तत्काल ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर मंजरी राव और देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव भी पहुंचे। कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि धान की कुटाई करते समय किशोर का हाथ मशीन से कट गया। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। शंकर विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है।

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed