{"_id":"61d6b38030bbdc4c2c1fe771","slug":"students-demonstrated-for-student-union-elections-blocked-the-way-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों का प्रदर्शन, रास्ता किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों का प्रदर्शन, रास्ता किया जाम
Thu, 06 Jan 2022 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले में छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को छात्रों ने रमई पट्टी तिराहा मार्ग जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि केबी व जीडी बिनानी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव अविलंब कराया जाए। छात्र नेताओं का आरोप था कि इसके पहले जब छात्र संघ चुनाव कराने मांग की गई थी, तो जल्दी ही चुनाव कराने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से भी आश्वासन दिया गया था कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक छात्र संघ चुनाव के लिए कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
छात्र नेताओं ने कहा कि अविलंब छात्र संघ चुनाव कराया जाए। इसी बीच रमई पट्टी तिराहा पर रास्ता रोके जाने से दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जुबली कॉलेज तक लंबा जाम लग गया। पुलिस के जवान वाहनों को रोककर इधर-उधर डाइवर्ट करते दिखाई दिए। अभी तक मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।