फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student hangs himself after failing 12th-graStudent hangs himself after failing 12th-grade exams.de exams.

Mirzapur News: 12वीं में फेल होने पर छात्र ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 14 May 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Student hangs himself after failing 12th-graStudent hangs himself after failing 12th-grade exams.de exams.
कछवां, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी छात्र शिवांश चौबे ने सीबीएसई 12 वीं में फेल होने पर कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। भैंसा गांव निवासी शिवांश (18) सीबीएसई इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार को रिजल्ट आया। इसमें शिवांश फेल हो गया था। जिसके बाद घर के कमरे में गया। कमरे को अंदर से बंद कर चादर का फंदा बनाकर छत की पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। जब शिवांश की मां जानकारी लेने के लिए कमरे में गई तो दरवाजा बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो पुत्र शिवांश फंदे लटका था। मां इकलौते बेटे को इस हाल में देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगी। आवाज सुनकर परिजन भी दौड़कर पहुंचे। तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़ा फंदे से उतारकर कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवांश के पिता अनुज ने बताया कि इंटर में फेल होने पर पुत्र शिवांश ने घर में फंदे से लटककर जान दी। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि फंदे से लटककर छात्र ने जान दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed