फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strictly mobile team appeared

सचल दल ने दिखाई सख्ती

Tue, 01 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 01 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Strictly mobile team appeared
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में सोमवार को छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन रसायन विज्ञान इंटरमीडिएट की परीक्षा में पांच परीक्षार्थी और बही खाता लेखा शास्त्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन


 वहीं बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल, स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेटों की सख्ती से नकल करने वाले छात्रों के हौसले पस्त दिखे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन दूसरी पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा में कई छात्र नकल करते पकड़े गए। छानबे संवाददाता के अनुसार छानबे के मौनी स्वामी इंटर कालेज में एक परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक सूर्यबली पांडेय ने और दूसरे छात्र को डीआईओएस के सचल दल ने नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद महाशक्ति इंटर कालेज छानबे में राजकीय इंटर कालेज के  सचल दल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। क्षेत्र के लोकनाथ मिश्र इंटर कालेज, पारसनाथ राम किशोर इंटर कालेज मनिकठा, श्रीनाथ सिंह इंटर कालेज, महाशक्ति इंटर कालेज सहित कई विद्यालयों में कड़ाई दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज संवाददाता के अनुसार बापू उपरौध इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक डा. धर्मजीत सिंह ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। चील्ह संवाददाता के अनुसार मिश्री लाल इंटर कालेज मवैया में बही खाता तथा लेखा शास्त्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में मंडलीय सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।


बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन दूसरी पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। जिसमें नकल रोकने के लिए सचल दल काफी सक्रिय दिखा।

बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए जोनल मजिस्ट्रेट व अपर जिला मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया, बागीश कुमार शुक्ला, सेक्टर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार सदर आरपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, बीडीओ कोन भावना यादव, सीवीओ डा. राधेश्याम तिवारी सहित कई अधिकारियों ने केेंद्रों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed