फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strict action should be taken against the District Mining Officer: MLC

जिला खनन अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो: एमएलसी

Sat, 29 Nov 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against the District Mining Officer: MLC
मिर्जापुर। वाराणसी-मिर्जापुर स्नातक खंड के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने अहरौरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में हुई मुंशी की मृत्यु का जिम्मेदार जिला खनन अधिकारी को ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही मृतक मुंशी के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की भी मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने जिले में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार रख कर हो रहे अवैध खनन की शिकायत की है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना उचित निगरानी के मशीनरी या ब्लास्टिंग आदि के दौरान निर्धारित नियमों का पालन न किए जाने के लिए जिला खनन अधिकारी की कार्यशैली व लापरवाही को ही जिम्मेदार ठहराया। जिस कारण नौजवान की मृत्यु तक हो गई। एमएलसी ने खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा है कि 21 नवंबर को विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की जिले में हुई बैठक में जिलाधिकारी की मौजूदगी में उन्होंने इस संदर्भ में चेताया भी था, लेकिन स्थिति वही रही। आखिरकार खनन अधिकारी की लापरवाही से दुर्घटना हो ही गई। उन्होंने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल / उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग करते हुए मृतक जय हिंद यादव के परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता, श्रमिक मुआवजा व बीमा व क्षतिपूर्ति जैसे अन्य वैधानिक लाभ दिए जाने तथा जिला खनन अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed