फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Storyteller dies in Gurugram's private hospital, family alleges negligence led to death

Mirzapur News: कथा वाचिका की गुरुग्राम के निजी अस्पताल में मौत, परिजनों का आरोप-लापरवाही से गई जान

Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Storyteller dies in Gurugram's private hospital, family alleges negligence led to death
भागवत कथा वाचिका कु विशाखा दुबे।
जिगना। छानबे क्षेत्र के देवरी में सोमवार सुबह 24 वर्षीया भागवतकथा वाचिका विशाखा दुबे का शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही श्रद्धांजलि देनेवालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

कथा वाचिका के भाई सचींद्र दुबे ने बताया कि तबीयत खराब होने पर हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार 20 फरवरी को मृत्यु हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण विशाखा की हालत गंभीर हुई और समय रहते उचित इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि मौत के बाद करीब 24 घंटे तक अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों को नहीं सौंपा।
विज्ञापन

काफी हो हल्ला और विवाद होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मौत के चौथे दिन जैसे ही विशाखा दुबे का पार्थिव शरीर देवरी गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव और आस-पास लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। विशाखा दुबे दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। मात्र 10 वर्ष की आयु में वृंदावन चली गईं और वहीं से उन्होंने धार्मिक शिक्षा ग्रहण की। शिक्षा पूर्ण करने के बाद पिछले 8 वर्षों से लगातार भागवत कथा वाचन कर रही थीं।

कम उम्र में ही उन्होंने धार्मिक क्षेत्र में अलग पहचान बना ली थी। पिता रामधर दुबे संतों की सेवा में जुड़े रहते हैं, जबकि माता का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो चुका है। कथा वाचिका का अंतिम संस्कार राम गया गंगा घाट शिवपुर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed