फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Story is the guide of human life

Mirzapur News: मानव जीवन की पथ प्रदर्शक है कथा

Thu, 25 Sep 2025 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
Story is the guide of human life
भागवत कथा सुनाते ज्ञानदेव महाराज।-सोशल मीडिया।
ड्रमंडगंज। नवयुवक बाल समिति ड्रमंडगंज की ओर से दुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ किया गया। वृंदावन धाम से आए भागवत कथावाचक ज्ञानदेव महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय स्कंध का वर्णन किया। उन्होंने शुकदेव महाराज के जन्म प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार माया का बंधन जीव को मोह में फंसा लेता है। भगवान के बाराह अवतार की दिव्य कथा सुनाते हुए ज्ञानदेव महाराज ने भक्तों को धर्म, भक्ति और परोपकार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भागवत महापुराण की कथा मानव जीवन की मार्गदर्शक है। भागवत कथा सुनने से मनुष्य के भीतर भक्ति और शांति का संचार होता है। श्रीमद्भागवत महापुराण का गूढ़ रहस्य समझाते हुए उन्होंने कहा कि यह कथा सुनने से मनुष्य की दिनचर्या में सदाचार का भाव प्रकट होने लगता है। इस दौरान हरि नाम संकीर्तन से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान युवक बाल समिति के पदाधिकारियों के साथ भागवत प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



ड्रमंडगंज बाजार में निकाली गई शोभायात्रा
ड्रमंडगंज। नव युवक बाल समिति ड्रमंडगंज में शारदीय नवरात्रि पर आयोजित दुर्गा पूजा व श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा मंदिर के पास स्थित सेवटी नदी से कलश में जल भरा गया। उसके बाद ड्रमंडगंज बाजार का भ्रमण करते हुए कलश शोभायात्रा दुर्गा पूजा स्थल पर पहुंची। जहां भागवत कथा वाचक ज्ञानदेव महाराज ने विधि-विधान से कलश की स्थापना कराई। शोभायात्रा में अध्यक्ष सोनू केशरी, ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केशरी, पिंटू केशरी, ओम चौरसिया, अनिल केशरी, ज्ञान प्रकाश केशरी, रमेश केशरी, शशांक केशरी, गुड़िया केशरी, रुचि चौरसिया, नंदिनी केशरी, माल्या सोनी, अनन्या सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed