फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stop operation of the plant till the investigation is completed, notice

जांच पूरी होने तक प्लांट संचालन पर रोक, नोटिस

Thu, 20 May 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Stop operation of the plant till the investigation is completed, notice
देवरी पहाड़ियों पर संचालित दर्जन भर क्रशर प्लांटो के अभिलेख उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को खनिज व पुलिस विभाग की गठित टीम ने खंगाला। मौके पर निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर जांच पूरी होने तक प्लांट संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

देवरी पहाड़ी पर अधिकारियों की टीम तीन दिनों से क्रशर प्लांट की खामियों की जांच पड़ताल में जुटी थी। बृहस्पतिवार को गठित टीम द्वारा गड़बड़ी पाए जाने पर नवनिर्माण कंट्रक्शन कंपनी की चाभी ले ली गयी। इसके बाद एक प्लांट संचालक को नोटिस जारी किया गया। मानक से अधिक गड्ढा पाए जाने व डीप बोर की शिकायत पाए जाने पर एक प्लांट मालिक को चेतावनी दी गयी।
विज्ञापन

चर्चा है कि मामला गंभीर होने के कारण कार्रवाई हो सकती है। मड़िहान क्षेत्र में बिना रोकटोक मानक के विपरीत पहाड़ियों से अवैध खनन व परिवहन की शिकायत मिल रही थी। पत्थर माफियाओं से मिलीभगत का आरोप विभागीय अधिकारियों पर पर ग्रामीण लगाते रहे। आरोप तो यह भी लगता रहा कि तथाकथित सफेदपोश भी पत्थर माफियाओं के साथ हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रोशनी यादव ने बताया कि गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed