फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   stolen gun found in the field

खेत में मिली चोरी हुई बंदूक

Sat, 29 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
stolen gun found in the field
चुनार कोतवाली अंतर्गत आराजी लाइन सुल्तानपुर गांव निवासी बैकुंठ तिवारी के घर से चोर ने नकदी, आभूषण के अलावा लाइसेंसी बंदूक उठा ले गए थे। बंदूक शुक्रवार को सुबह गांव के एक खेत में काम कर रहे किसान को मिली, परंतु चोरी गए अन्य सामान नहीं मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल भी की।
विज्ञापन

आराजी लाइन निवासी बैकुंठ तिवारी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके दोनों पुत्र फौज में है। बड़ा पुत्र घर आया था। बीते 14 अक्तूबर की रात सभी भोजन कर सोने चले गए। बैकुंठ पुराने घर के बरामदे में सो रहे थे। छोटी बहू नए मकान के कमरे में सो रही थी। अगले दिन 15 अक्तूबर को सुबह सोकर उठने के बाद लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलवाया गया। कमरों में सामान बिखरे पड़े थे। चोर नकदी, आभूषण, लाइसेंसी बंदूक व कारतूस उठा ले गए थे।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को सुबह गांव निवासी कमलेश मौर्य खेत में चरी काट रहे थे। इस दौरान उन्हें बंदूक दिखाई दी। उन्होंने इसकी सूचना बगल के अपने खेत में चरी काट रहे किसान प्रदीप पांडे को दी। प्रदीप ने बैकुंठ तिवारी को सूचना दी। बैकुंठ ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल चुनार त्रिवेणी लाल सेन व चौकी इंचार्ज अदलपुरा जयदीप सिंह ने फील्ड यूनिट टीम के साथ चरी के खेत में मिले बंदूक की जांच पड़ताल की। बंदूक के ऊपर एक चूड़ी केस का डब्बा पड़ा था। बंदूक मिला, परंतु कारतूस नहीं दिखा। बंदूक पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चोरी के इस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। चोरी की घटना हुए कई दिन बीतने के बाद भी नकद व आभूषण पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। चुनार थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि चोरी हुई बंदूक खेत में मिली है। चोरी के इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed