फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Still thousands of children are deprived of dress and sweater

अभी भी ड्रेस व स्वेटर से वंचित हैं हजारों बच्चे

Thu, 24 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Still thousands of children are deprived of dress and sweater
मिर्जापुर। सत्र समापन की ओर है। लेकिन अब भी परिषदीय स्कूलों के सभी बच्चों को स्कूली यूनिफार्म की धनराशि नहीं मिल सकी है। जिले में अब भी लगभग 60 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में निर्धारित धनराशि नहीं पहुंची है। हालांकि 2,38,458 बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते डीबीटी के माध्यम से धनराशि नहीं पहुंच पा रही।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर और बैग खरीदने के लिए हजारों बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये की धनराशि नहीं पहुंची है। वर्ष 2021-22 के शिक्षा सत्र में करीब 50 छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है। जिनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, उनके लिए बताया जा रहा है कि ऐसा किसी बच्चे अथवा अभिभावक का आधार कार्ड तो किसी का बैंक खाता सत्यापित नहीं होने हुआ है। विभाग का कहना है कि 10 हजार बच्चों के खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के 1806 परिषदीय स्कूलों में 2,98,955 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि जिले में 2,38,458 बच्चों के अभिभावकों के खाते में 23 करोड़ 26 लाख 78 हजार 600 रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है, शेष अभिभावकों का खाता विवरण सही कराकर धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बीएसए गौतम प्रसाद ने कहा कि बच्चों के लिए ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर और बैग खरीदने के लिए धनराशि डीबीटी से भेजा जा रही है। आधार लिक नहीं होने के कारण 50 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि नहीं गई है। कमियों को दूर कराकर जल्द ही धन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed