फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sticks used in land dispute, five injured

Mirzapur News: जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, पांच घायल

Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sticks used in land dispute, five injured
पड़री। क्षेत्र के नान्हूपुर गांव में सोमवार रात जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित चंद्रशेखर पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया गया कि विपक्षी ने विपक्षी ने उनके शौचालय को अपना बताकर उसे तोड़ दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे चंद्रशेखर पांडेय (50), उनकी पत्नी बिभा देवी (48), बेटी प्रिया पांडेय (20), मां कमला देवी (70) और दिनेश पांडेय (40) घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। कमला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed