फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sticks Fly in Cattle Dispute; Seven Injured from Two Factions

Mirzapur News: मवेशी के विवाद में चलीं लाठियां, दो पक्षों के सात घायल

Tue, 12 May 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sticks Fly in Cattle Dispute; Seven Injured from Two Factions
पड़री। नेवढ़िया गांव में सोमवार को मवेशी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर किया है। नेवढ़िया गांव के मवेशी बगल के देवपुरा गांव स्थित गन्ने के खेत में पहुंच गई थी। इसी बात के लिए दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान लाठियां भी चलीं। मारपीट में नेवढ़िया गांव निवासी इंस्पेक्टर कुमार (30), शिवलाल (18), विजेंद्र कुमार 40, शनि कुमार (17) और निशा देवी (35) पत्नी भरत लाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से देवपुरा गांव निवासी भुल्लन यादव (30) और बबलू यादव (32) घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर कुमार और भुल्लन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed