फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stealing by breaking the glass of a car parked in the market

बाजार में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरी

Mon, 12 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Stealing by breaking the glass of a car parked in the market
मिर्जापुर। शहर कोवताली क्षेत्र के वासलीगंज मोहल्ले के भट्टाचार्या गली में खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी मोबाइल, नकदी आदि सामान चोर निकाल ले गए। घटना को वासलीगंज पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। कार मालिक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के भरुहना रोड निवासी मानस तिवारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शनिवार की शाम कार से बाजार सामान लेने आए थे। उन्होंने अपनी कार वासलीगंज पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर भट्टाचार्या गली में जैन भूमि के सामने सड़क किनारे खड़ी की थी। सामान खरीदकर आधे घंटे बाद वह कार के पास आए तो देखा कि कार की बाईं गेट का शीशा टूटा हुआ है। कार में रखा बैग नहीं है। बैग में मोबाइल, आठ हजार नकद और कुछ कागजात रखे थे। कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना होने से वे भौचक रह गए। आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई। मानस ने पुलिस चौकी में जाकर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इस संबंध में शहर कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि कार से मोबाइल आदि चोरी हुआ है। सीसी कैमरे के जरिए इस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed