फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Statement of former MLA Vijay Mishra recorded in extortion case

रंगदारी मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा का बयान दर्ज

Wed, 28 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Statement of former MLA Vijay Mishra recorded in extortion case
विंध्याचल के पुरोहित अवनीश मिश्रा से रंगदारी मांगने के मामले में मंगलवार को प्रथम अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा की पेशी हुई। इसके पूर्व पेशी में हंगामे के मद्देेनजर इस बार अदालत और कचहरी परिसर में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। अदालत में बयान होने के बाद दोपहर में विजय मिश्रा को आगरा से आई पुलिस उनको लेकर चली गई।
विज्ञापन

पुरोहित अवनीश मिश्रा ने विजय मिश्रा पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले पांच अगस्त को प्रथम अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी आनंद उपाध्याय की अदालत में तलब किया गया था। इसके बाद मामले में वादी अवनीश मिश्रा और गवाह का बयान अदालत ने दर्ज किया। मंगलवार को विजय मिश्रा को बयान दर्ज कराने के लिए पेशी पर बुलाया गया था। विजय मिश्रा इस समय अन्य मामले में आगरा जेल में बंद हैं। मंगलवार की सुबह 11 बजे आगरा पुलिस उनको लेकर कचहरी पहुंची। अदालत परिसर छावनी में तब्दील रहा। दोपहर डेढ़ बजे अदालत में प्रथम अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी आनंद उपाध्याय ने रंगदारी मामले में विजय मिश्रा से सवाल-जवाब किया। उनका बयान दर्ज किया गया। बयान होने के बाद पुलिस विजय मिश्रा को सुरक्षा घेरे में लेते हुए गाड़ी में बैठाया। दो बजे विजय मिश्रा आगरा पुलिस के साथ रवाना हो गए। पूर्व विधायक विजय मिश्रा के अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि इस बार की पेशी में अदालत ने रंगदारी मामले में विजय मिश्रा का बयान दर्ज किया। गवाहों का बयान हो चुका है। अब आगे की तारीख में फैसले पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रही कचहरी, तैनात रही पुलिस-पीएसी
इसके पहले पांच अगस्त को पेशी के दौरान विजय मिश्रा ने पुलिस के उच्चाधिकारियों पर पर आरोप लगाया था। अनर्गल बयानबाजी करने के मामले में विजय मिश्रा पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित किया था। जिसमें हाईकोर्ट ने आदेश का रद्द कर दिया था। पिछले बार अनर्गल बयान के चलते इस बार काफी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। सीओ सिटी प्रभात राय के नेतृत्व में आरआई, शहर, कटरा और देहात कोतवाली की पुलिस के साथ ही पुलिस लाइन और पीएसी से जवान तैनात रहे। 11 बजे कचहरी में आने के बाद कुछ देर के लिए एक-दो गेट को बंद कर दिया गया था। जिससे विजय मिश्रा का मीडिया के सामने बयान न हो सके। थोड़ी देर में गेट खुला पर फोर्स अंत तक तैनात रही। दो बजे रवाना होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed