फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State workers on strike, picketing

राज्य कर्मचारी हड़ताल पर, धरना

Wed, 23 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 23 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
State workers on strike, picketing
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कर्मचारियों ने विभिन्न मांगो को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की। उन्होंने  मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी के बीच धरना प्रदर्शन कर आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन


कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने पिछले चार वर्षों से केंद्र के समान भत्ता, कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध कराने, पेंशन व्यवस्था लागू करने, सातवें वेतनमान कर्मचारियों की सहभागिता की मांग को पूरा करने को कहा है। उधर, हड़ताल के चलते विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी ने कहा कि कई चक्र की वार्ताओं के बावजूद कर्मचारियों की एक भी मांग पर सकारात्मक विचार नहीं किया।

पवन तिवारी ने कर्मचारियों केे एक जुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। राजपाल सिंह ने कहा कि छठवें वेतन की विसंगतियां अभी दूर नहीं हुई जबकि सातवां वेतनमान लागू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वक्ताआें ने कहा कि सपा सरकार में कर्मचारियों के साथ्ा सौतेला व्यवहार किया जा रहा ह। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वक्ताआें ने कहा कि सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के विरुद्घ सिफारिशें की गई हैं जो उनके पक्ष्ा में नहीं है। इसमें संशोधन किया जाना बेहद जरूर है।

परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को आने वाला समय संघर्ष पूर्ण है। उसे छठवें वेतन की विसंगतियों के साथ साथ सातवें वेतन हेतु भी लड़ाई लड़नी है। संघर्ष के लिए कर्मचारियों को कमर कसकर तैयार रहना पड़ेेगा।

उन्होंने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए कर्मचारियों को एक होने की जरूरत है। यह तभ्ाी संभ्ाव है जब हम बस एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़े। 

कहा कि इसके लिए हड़ताल के पश्चात कर्मचारियों को एकजुट किया जाएगा ताकि आगे की लड़ाई को और बेहतर तरीक से लड़ा जा सके।

जिलामंत्री विनोद तिवारी  ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल के बावजूद सरकार वार्ता नहीं करती है तो 23 फरवरी 2016 से अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए तैयार रहना होगा। इस बार की लड़ाई आरपार की होगी।

मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि  23 दिसंबर  को मुंख्यमंत्री को संबोधित इस कलम बंद हड़ताल का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।


यदि जरूरत पड़ी तो इसके लिए सीएम से भी मुलाकात का वक्त निर्धारित कर उनसे मुलाकात कर अपनी बात रखी जाएगी।

धरना प्रदर्शन में लालवचन पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, कृत्नष्ण शंकर मिश्र, सीताराम, ओम प्रकाश उपाध्याय, विनोद मिश्र, उमा शुक्ला,कुसुम सिंह, एसएन द्विवेदी,

शैल कुमार यादव, आदि ने संबोधित किया। इसके अलावा समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed