फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Standard time is in Vindhyachal Ravana used to do astrology calculations considering the center of the earth

विंध्याचल में है मानक समय: पृथ्वी का केंद्र मानकर रावण भी करता था ज्योतिष गणना, ये बात नहीं जानते होंगे आप!

Sat, 24 Sep 2022 02:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Sep 2022 02:21 PM IST
सार

मिर्जापुर में बहुत से ऐसे स्थान हैं जिसका वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ पुराणों में भी जिक्र है। इसमें मानक समय केंद्र भी है। जहां से भारत का समय निर्धारित होता है। लंकाधिपति रावण विंध्याचल को ही पृथ्वी का केंद्र मानकर अपनी ज्योतिष गणित की गणना यहीं से करता था।।

विज्ञापन
Standard time is in Vindhyachal Ravana used to do astrology calculations considering the center of the earth
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विन्ध्याचल में सिद्धपीठ के रूप में मां विन्ध्वासिनी विराजमान हैं। पर क्या आपको पता है कि धर्मिक क्षेत्र विंध्याचल भारत का मानक समय का भी केंद्र है। विंध्याचल से ही प्रधान मध्याह्न रेखा 82.5 पूर्वी देशांतर गुजरती है, 2007 में भूगोल के जानकारों के एक दल ने इसको चिन्हित किया था। विंध्याचल की महत्ता रावण काल के समय में समय मे भी थी। मां विन्ध्वासिनी को विंदुवासिनी भी कहा जाता है। लंकाधिपति रावण विंध्याचल को ही पृथ्वी का केंद्र मानकर अपनी ज्योतिष गणित की गणना यहीं से करता था।

विज्ञापन

Standard time is in Vindhyachal Ravana used to do astrology calculations considering the center of the earth
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला
2007 में SPACI संस्था ने किया था चिन्हित
प्रयागराज और काशी के बीच मां गंगा के किनारे विंध्य पहाड़ी की गोद में स्थित विंध्याचल धाम है। जहां आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी विराजमान हैं। वर्ष 2007 में भूगोल विदों के एक दल ने विन्ध्याचल के अमरावती चौराहे के पास स्थित स्थल को मानक समय के स्थल के रूप में चिन्हित किया था। भौगोलिक स्थिति के जानकारी रिसर्च करने वाली संस्था एसपीएसीई (साइज पाल्युराइजेशन एसोसिएशन आफ कम्यूनिकेट्स एंड एजूकेशन) ने इसको चिन्हित करने का काम किया था।

मानक समय के पास खड़ा होना रोमांच से कम नहीं
आज आज अगर कहीं पर मिर्जापुर का नाम लिया जाता है तो लोग उसे वेब सीरीज से जोड़ देते हैं, पर असलियत में मिर्जापुर वैसा नहीं है। मिर्जापुर में बहुत से ऐसे स्थान हैं जिसका वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ पुराणों में भी जिक्र है। इसमें मानक समय केंद्र भी है। जहां से भारत का समय निर्धारित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed