फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ssistant Director furious over purchase of thin and colorless wheat

पतले व बदरंग गेहूं की खरीद पर भड़के सहायक निदेशक

Fri, 15 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
ssistant Director furious over purchase of thin and colorless wheat
मिर्जापुर। केंद्र सरकार के आइजीएमआरआइ के सहायक निदेशक प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को पथरहिया एवं मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पतले व बदरंग गेहूं की खरीद पर नाराजगी जतायी। कहा कि अधिकारियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

पथरहिया स्थित केंद्र में खरीदे जा रहे गेहूं की जांच करते हुए कहा कि गेहूं तो अच्छा है लेकिन इसमें गंदगी है। विपणन निरीक्षक ने कहा कि पाई तो रहती ही है। इस पर सहायक निदेशक ने कहा कि पाई के साथ साथ इसमें मिट्टी भी है। उन्होंने कहा कि जब साल में दो बार खरीद करनी है तो उसके लिए तैयारी पूरी होनी चाहिए। सहायक निदेशक ने विभिन्न प्रकार के गेहूं की सैंपलिंग भी की। कहा कि सरकार इन सैंपल की जांच कराएगी। इसी के आधार पर किसानों को सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन

डीआरएमओ अजित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पतले, बदरंग व सिकुड़े गेहूं की सैंपलिंग की गई है। लालगंज, सहायक निदेशक ने लालगंज स्थित विपणन केंद्र का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि ओलावृष्टि व अतिवृष्टि के कारण यहां की फसलों में गुणवत्ता की शिकायतें मिली थी। इस पर केंद्र सरकार ने जांच कराई है। इस अवसर पर एएमओ मानचंशद्र, प्रेम व अन्य किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र खुलने के पहले ही कट गई टीडी
मिर्जापुर। जिले के गेहूं क्रय केंद्र पर की जा रही अनियमितता की शिकायत की गई है। शिकायत कर्ता अरूण कुमार ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र लिखकर पांच बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पंजीकृत समितियों से खरीद में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की गई है। उसकी जांच कराई जाए। उनका मुख्य आरोप यह था क्रय केंद्र खुलने के पहले ही डीटी कट गई जो कि संभागीय कार्यालय से जारी होती है। मांग की गई कि टीडी संख्या 5702 व 5779 की ही जांच करा ली जाए तो सत्य सामने आ जाएगा। इस संबंध में संभागीय खाद्य निञयअत्रक केके सिंह ने उनको इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed