फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP's Satish Mishra nominated for the post of President

Mirzapur News: अध्यक्ष पद के लिए सपा के सतीश मिश्रा ने किया नामांकन

Thu, 20 Apr 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
SP's Satish Mishra nominated for the post of President
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश मिश्रा ने नामांकन किया। इनके अलावा व़ार्ड सभासद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसी प्रकार नगर पंचायत कछवां के वार्ड सभासद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। नगर पालिका मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय द्वारिका प्रसाद साहू, शिवबाबू गुप्ता व पूनम केसरी ने नामांकन पत्र खरीदा। साथ ही कछवां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सात नामांंकन पत्र खरीदे गए। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्ड सभासद के लिए 49 नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि कछवां नगर पंचायत के वार्ड सभासद के लिए 22 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

उधर, निकाय चुनाव में नगर पालिका चुनार के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र लिए गए। नामांकन प्रकिया शुरू होने के तीसरे दिन बुधवार को चुनार के साथ ही अहरौरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चुनार नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मंसूर अहमद ने दो सेट व आम आदमी पार्टी के मोहन यादव ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। अहरौरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के उमेश कुमार ने एक सेट व रविशंकर ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। उप जिलाधिकारी व रिटर्निंग अफसर नवनीत सेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन एवं वार्ड सदस्य के लिए वार्ड संख्या एक से पांच के लिए चार, वार्ड संख्या छह से 10 के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। इसी तरह से वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए चार, 16 से 20 के लिए चार व 21 से 25 के लिए चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। अध्यक्ष व वार्ड सभासद सहित कुल 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई ।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका अहरौरा के रिटर्निंग अफसर व उप जिलाधिकारी मड़िहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन के अलावा वार्ड संख्या एक से पांच के लिए पांच, वार्ड संख्या छह से 10 के लिए चार, वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए सात, वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए पांच और वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नगर पालिका अहरौरा के अध्यक्ष एवं वार्ड सभासद सहित कुल 30 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल चुनार त्रिवेणी लाल सेन पुलिस एवं पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed