{"_id":"653d5cb0f2bc69c9500d7669","slug":"spray-anti-larva-every-week-dm-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-7737-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सप्ताह करें एंटी लार्वा का छिड़काव : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर सप्ताह करें एंटी लार्वा का छिड़काव : डीएम
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें डेंगू एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी डेंगू व मच्छरजनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए हर सप्ताह एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा भी की।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं संबंधित ब्लाॅकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ग्राम प्रधान के माध्यम से एंटी लार्वा रोधी कीटनाशक का हर सप्ताह छिड़काव सुनिश्चित कराएं। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को एंटी लार्वा रोधी कीटनाशकों के छिड़काव के लिए 15-20 छिड़काव वाले संयंत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों को कूड़ा संग्रह केंद्र में गांव के कूड़े को एकत्र करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पाॅलीथिन व कूड़े को नवंबर व दिसंबर में अभियान चलाकर एकत्र कराएं। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा ने बताया कि जिले की रैंकिंग प्रदेश में 21वें स्थान पर है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी विभागों से अपेक्षित सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिदिन कालाजार एवं फाइलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही बुखार, एनफ्लुएंजा, क्षय रोग, कुपोषित बच्चों की सूची क्षेत्रवार उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया जाता है, इसकी सूची प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से ब्लाॅक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराएंगी। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, उपायुक्त मनरेगा मो. नफीस आदि मौजूद रहे।