फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SPG cot quoted the venue

खाट सभा स्थल एसपीजी के हवाले

Tue, 13 Sep 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 13 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
SPG cot quoted the venue
बिहसड़ा स्थित मैदान में खाट सभा के मंच का निरीक्षण करते अधिकारी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा मड़िहान के देवरी और जिगना के बिहसड़ा में बुधवार को होगी। इसके बाद मिर्जापुर नगर में रोड शो होगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल को मंगलवार को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया। रोड शो मार्ग को एसपीजी दिन भर जांचती रही। खाट सभा व रोड शो के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। राहुल गांधी के लिए अभेद सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिससे बिना इजाजत कोई भी प्रवेश नहीं कर पाए। खाट सभा स्थल पर एसपीजी द्वारा जर्मन शेफर्ड डॉग, सर्च मेरर, डीएफएमडी सहित उच्च तकनीकी उपकरणों से बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 वहीं दूसरी ओर खाट सभा और रोड शो को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजन दिन भर प्रचार- प्रसार में जुटे रहे। जिगना के बिहसड़ा स्थित ब्रह्माश्रम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सचिव और कार्यक्रम प्रभारी राणा गोस्वामी और मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष भगवती चौधरी, अमिताभ पांडेय, रमाकांत, राजेश नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम सदर गुलाब चंद्र राम ने भी खाट सभा स्थल का विधिवत निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 मड़िहान संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के देवरी में एडीएम वित्त व राजस्व विजय बहादुर ने सभा का निरीक्षण किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेशपति त्रिपाठी, मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, सोनी त्रिपाठी, अशोक उपाध्याय, दुर्गा मिश्र, कांता सिंह, गोपाल सोनकर, सुरेंद्र पांडेय, भारतेंदु यादव, रमेश पांडेय, प्रेम बेल्डर, प्रेम शर्मा आदि कांग्रेसजन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देवरी में राहुल गांधी की खाट सभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजन उत्साहित रहे। कांग्रेसजनों ने अशोक उपाध्याय, कांता सिंह और दुर्गा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में लोगों से खाट सभा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed