फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Spellbinding watching the peeps

झांकियां देख मंत्रमुग्ध

Fri, 13 Oct 2017 12:30 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 13 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
 श्री त्रिमोहानी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार की रात से शुरू होकर गुरुवार की भोर तक सप्तमी का भरत मिलाप गाजे बाजे के साथ पूरा हुआ। इस दौरान निकलने वाली झांकियां निहारने के लिए रात भर लोग डटे रहे। नगर के विभिन्न इलाकों में मेले का वातावरण रहा। कई स्थानों पर आकर्षक झालरों व लाइटों से सजावट की गई थी। दो दर्जन से अधिक झांकियां निकाली गई। जबकि इलाहाबाद से आई तीन झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।  भरत मिलाप जुलूस में गजराज सबसे आगे थे। उसके बाद रामलीला कमेटी का बैनर लिए कर्मचारियों के साथ ढोल ताशा की धुन पर पदाधिकारी आगे बढ़ते रहे। झांकियों में कीनाराम के बाद हाथ में खप्पर लिए मां काली भीड़ के बीचोबीच नृत्य करती हुई चल रही थीं। केशव मदीना गीत पर गोपियां थिरकती हुई प्रदर्शन कर रही थीं। मां गंगा को धरती पर लाने की झांकी ने वाहवाही लूटी। सड़क किनारे लोग महिलाओं व बच्चों के साथ झांकी देखते नजर आए। झांकी निकलने वाले रास्तों पर सड़क किनारे पटरियों के अलावा घर की छतों पर लोगों की भीड़ रही। शंकर पार्वती का सुंदर नृत्य वाली झांकी देख लोग झूम उठे। इसके अलावा मोहिनी झांकी, मां काली द्वारा महिषासुर का वध,  भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को जेल में बंद करने की झांकी,  कैलाश पर्वत पर शिव पार्वती की झांकी, माखन चोरी की झांकी इसके अलावा कान्हा कहां मिलेंगे पर सुदामा नृत्य, करा दे शादी मोरी मइया गीत पर थिरके नंद गोपाल, होली आई  होली आई गीत पर पानी फेंक कर दर्शकों को भिगोया गया तो  बजाये जा तू प्यारे हनुमान चुटकी पर हनुमान के साथ लोग नाचते नाचते रहे। हाथ में तिरंगा लिए भारत माता सिंहासन पर सवार रहीं और भारत के वीर जवान गोलियों के बीच आतंकवादियों का सफाया करते हुए झांकी पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाया गए। ऐ वतन ऐ वतन पर देश भक्ति में डूबे युवकों ने डांस किया। अंत में राम सिया राम सीया राम जै जै राम की धुन पर रामदरबार की मनोहारी झांकी रही। झांकियां त्रिमोहानी से बसनही बाजार, घंटाघर, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा आदि इलाकों से होते हुए गुजरीं। इसके पूर्व त्रिमोहानी पर भरत मिलाप का आयोजन किया गया।   
विज्ञापन

इनसेट   
ऑनलाइन झांकी का दर्शन कराया
सप्तमी भरत मिलाप के सुनहरे पल को दर्शकों ने एड्राएड मोबाइल फोन के माध्यम से कैद किया। कुछ लोगों ने वीडियो कालिंग करके बाहर रहे अपनों को ऑनलाइन झांकी का मजा दिलाया।शहर के कई इलाकों में मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed