फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Special trains between Delhi and Patna will pass through Mirzapur.

Mirzapur News: मिर्जापुर होकर गुजरेंगी दिल्ली-पटना की विशेष ट्रेनें

Fri, 16 Oct 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Special trains between Delhi and Patna will pass through Mirzapur.
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें दिल्ली से हावड़ा जाने वाली त्योहार विशेष ट्रेन मिर्जापुर होकर गुजरेगी, जबकि शकूरबस्ती-पटना अनारक्षित विशेष ट्रेन का मिर्जापुर स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। नवंबर में चलने वाली इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे निर्धारित हैं। इससे त्योहारों पर दिल्ली और बिहार की ओर यात्रा करने वाले जिले के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04404 शकूरबस्ती-पटना अनारक्षित विशेष ट्रेन पांच, छह, सात, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:43 से 5:45 बजे के बीच मिर्जापुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां दो मिनट के ठहराव के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04403 पटना-शकूरबस्ती अनारक्षित विशेष ट्रेन छह, सात, आठ, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन पटना से शाम 3:40 बजे रवाना होकर रात 9:20 से 9:22 बजे के बीच मिर्जापुर स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद प्रयागराज की ओर रवाना होगी। ट्रेन में सामान्य और स्लीपर श्रेणी के 18 तथा दो एसएलआर कोच सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 04092 दिल्ली-हावड़ा त्योहार विशेष ट्रेन 17 अक्तूबर को एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से आगे मिर्जापुर होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04091 हावड़ा-दिल्ली विशेष ट्रेन 18 अक्तूबर को चलेगी। हालांकि, जारी समय-सारणी में मिर्जापुर स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव का समय नहीं दिया गया है। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

जिगना स्टेशन पर नौ दिन नहीं रुकेंगी तीन ट्रेनें
मिर्जापुर। प्रयागराज मंडल के प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर जिगना और गैपुरा स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक जिगना स्टेशन पर तीन ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। इससे जिगना स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकरी अमित सिंह ने बताया कि नौ दिनों तक जिगना स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64595 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू, गाड़ी संख्या 63237 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू और गाड़ी संख्या 13309 चुनार-प्रयागराज एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होगा। रेलवे की ओर से तीसरी लाइन के निर्माण से जुड़े कार्य को पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों के ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed