फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Special Secretary visited many villages, gave instructions to officers when flaws were found

Mirzapur News: कई गांवों में पहुंचे विशेष सचिव, खामियां पाए जाने पर अफसरों को दिए निर्देश

Mon, 02 Jun 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary visited many villages, gave instructions to officers when flaws were found
पड़री। विशेष सचिव (नगर विकास) उदय भान त्रिपाठी क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को ब्लॉक पहाड़ी में ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। दिनभर चले अभियान के दौरान उन्होंने करीब एक दर्जन गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के अधिकारी दिनभर पसीना पोछते नजर आए।
विज्ञापन

नगर विकास के विशेष सचिव उदय भान त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सिंधोरा से निरीक्षण की शुरुआत की। पंचायत भवन, कूड़ा निस्तारण केंद्र और पावरलूम यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने समूह महिलाओं में बंदना, रेखा, इंदु, अर्चना, करिश्मा और पूनम से संवाद कर साड़ी बुनाई के बारे में पूछताछ करते हुए महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में चल रहे कार्य को सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन

इसके बाद डगमगपुर स्थित गौ आश्रय केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने गौ माता का पूजन किया। गौशाला की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी से गौशाला में पशुओं की नियमित देखभाल और इलाज के निर्देश दिए। निरीक्षण बाद विशेष सचिव ब्लॉक सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक किए। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के विकास कार्यों से जुड़े अभिलेखों की जांच की पड़ताल की। बैठक बाद विशेष सचिव (नगर विकास) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही दवा स्टॉक, रेबीज की उपलब्धता और पुराने सचल वाहनों के निस्तारण को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत निरीक्षण के दौरान पैड़ापुर, भगेसर, अकसौली और भरपुरा में कूड़ा संग्रहण केंद्र, मातृ-शिशु कल्याण केंद्र और सड़क निर्माण की स्थिति देखा। भरपुरा में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के भवन निर्माण में हो रही देरी पर ग्राम प्रधान से जानकारी ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कृषि आदि विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed