फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Special brief revision of electoral rolls from 17

निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 17 से

Thu, 12 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Special brief revision of electoral rolls from 17
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी। बताया गया कि 17 नवंबर 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक युवा जिनकी आयु एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, अपना नाम अंकित करा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किा जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस कार्य के लिए बीएलओ नियुक्ति के लिये जानकारी दें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के पूर्व सभी बीएलओ के पास फार्म पहुंचा दिया जाय। इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को सरल बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी कामन सर्विस सेंटरों से भी फार्म भरा जा सकता है। इसके लिये कामन सर्विस सेंटरों के साथ बैठक कर उन्हें फार्म उपलब्ध करा दें तथा निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप दिशा निर्देशों से अवगत करा दें। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर इसके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, एडीएम यूपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छूटे हुए नामों को मतदाता सूची में शामिल कराएं
चुनार। विधान सभा मतदाता पुनरीक्षण कार्य को कराये जाने के लिए तहसील सभागार मे बुधवार को उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बीएलओ की बैठक ली। बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य हेतु तहसील क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि 17 नवंबर से 15 दिसबंर तक मतदाता फार्म भरकर बीएलओ को देकर अपने नाम को मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते है। विशेष अभियान के तहत बीएलओ 22 व 28 नवबंर, 5 दिसम्बर व 13 दिसंबर को बूथ पर बैठ कर पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। शेष दिनों मे अपने केंद्र पर रहेंगे। बैठक में सुपरवाइजर धीरज सिंह, मुन्ना सिंह, वंशीधर चतुर्वेदी, बीएलओ मनोरमा देवी, सुमन देवी, चन्द्रकला, अर्चना श्रीवास्तव, शशिबाला, मक्कीसलमा, इंदूकुशवाहा, गायत्री, सरोज, गीता, कनिज आदि सहित अन्य बीएलओ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed