फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Special adornment of Bajrang Bali at Sankat Mochan Temple.

Mirzapur News: संकट मोचन मंदिर में बजरंग बली का विशेष शृंगार

Wed, 04 Feb 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Special adornment of Bajrang Bali at Sankat Mochan Temple.
शहरनामा: संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का किया गया भव्य श्रृंगार, स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के वासलीगंज के संकट मोचन मंदिर में मंगलवार को बजरंग बली का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर के महंत पंडित योगेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि हनुमान जी को मंगल के अधिपति माने जाने से इस दिन उनकी पूजा से भक्तों को संकटों से मुक्ति, बल और सफलता प्राप्त होती है।

तिथि और मुहूर्त फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। शृंगार का शुभ मुहूर्त सुबह सात से नौ बजे तथा ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 5:09 से 5:57 बजे) पर विशेष रूप से हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का लेप लगाया गया। लेपन का महत्व सिंदूर लेपन भक्ति, शुद्धि और समृद्धि का प्रतीक है। जबकि चमेली का तेल शांति, भय निवारण और मानसिक बल प्रदान करता है। इससे भक्तों को सकारात्मक ऊर्जा, साहस और विपत्ति निवारण प्राप्त होता है। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तगण हनुमान चालीसा और राम स्तुति का निरंतर पाठ करते रहे। शाम को हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, उसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरा मंदिर आकर्षक झालरों और लाइटों से सजाया गया था। इस दौरान पंडित विभव उपाध्याय, पंडित अंकित तिवारी, पंडित अर्पित तिवारी, पंडित अनुभव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed