{"_id":"62b5e496a04f30539b53113f","slug":"sp-suspends-11-policemen-negligence-mukesh-mishra-s-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : मुकेश मिश्रा की हत्या के मामले में लापरवाही पर एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : मुकेश मिश्रा की हत्या के मामले में लापरवाही पर एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
Fri, 24 Jun 2022 09:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:51 PM IST
सार
कतवारु का पुरा निवासी मुकेश मिश्रा पर छह माह पहले जानलेवा हमला हुआ था। मामले में आकाश, विमलेश और मनी पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर कटरा कोतवाली के दुर्गा बाजार मोहल्ले में 20 जून के मुकेश मिश्रा की हत्या मामले में लापरवाही पर एसपी ने शुक्रवार को चौकी प्रभारी डंकीनगंज समेत 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
कतवारु का पुरा निवासी मुकेश मिश्रा पर छह माह पहले जानलेवा हमला हुआ था। मामले में आकाश, विमलेश और मनी पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
लेकिन, एक आरोपी ही पकड़ा गया था। आरोपियों से लगातार धमकी मिलने पर मुकेश की बहन वंदना मिश्रा ने एसपी के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर 20 जून की रात मुकेश मिश्रा की हत्या कर दी गई। इस मामले में विमलेश, मनी, सनी, चुन्नू और एक महिला समेत नौ पर केस दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में लापरवाही पर चौकी प्रभारी डंकीनगंज संजय कुमार, पूर्व चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद, कटरा कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल रामाश्रय राव, ओम प्रकाश यादव, विनोद गौतम, पीयूष कांत यादव, दीनानाथ यादव, शौकत अली, कांस्टेबल धीरज मिश्रा, इंद्रजीत सोनकर और अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को विवेचक एसआई अर्जुन सिंह को निलंबित किया गया था।