फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP observed Teachers' Day at closed schools.

Mirzapur News: सपा ने बंद पड़े स्कूलों पर मनाया शिक्षक दिवस

Sun, 06 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
SP observed Teachers' Day at closed schools.
बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय रानीपुर में ​शिक्षक दिवस मनाते सपा नेता। स्रोत- सपा
मिर्जापुर। सपा ने कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट व बंद पड़े सरकारी स्कूलों पर शिक्षक दिवस मनाकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कार्यालय पर समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में गोष्ठी में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में 26 हजार सरकारी विद्यालय बंद हैं। शिक्षा विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। जनपद के पांच अध्यापकों को समाजवादी शिक्षक रत्न उपाधि से विभूषित किया गया। शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों पर शिक्षक दिवस मनाई गई। सभी विस के बंद पड़े विद्यालयों पर कार्यक्रम हुआ। लोगों को आश्वस्त किया गया कि समाजवादी सरकार बनने पर इन बंद विद्यालयों को पुनः चालू कराया जाएगा। इस अवसर पर जिले के अहरौरा, राजगढ़, सीखड़, चुनार, भरेहटा, नारायनपुर, जमालपुर, पटेहरा, हलिया, जिगना, चकचेहरा, रामपुर, मठखना, केशवपुर, चिल्ह, तिलठी व नगर के गजिया टोला, बूढ़े नाथ, नटवां, सुंदरघाट इत्यादि स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, रामराज पटेल, आदर्श, शिवशंकर सिंह, गुलाब, अशोक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed