फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP leaders burnt the effigy of the Chief Election Commissioner and scuffled with the police.

Mirzapur News: सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Fri, 09 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
SP leaders burnt the effigy of the Chief Election Commissioner and scuffled with the police.
कलेक्ट्रेट में मुख्य चुनाव आयुक्त के ​खिलाफ प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी े लोग। स्रोत- संवाद
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहे से पुलिस लाइन, रमईपट्टी, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सपा के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने लगे। पुलिस ने पुतला छिनने का प्रयास किया। सपा नेता अभय यादव जलता पुतला लेकर कलेक्ट्रेट की ओर दौड़े। पुलिस ने कलेक्ट्रेट में पुतला छीनकर बुझाने का प्रयास किया पर तब तक पुतला जल चुका था। पैदल मार्च के दाैरान सपा नेताओं और पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार के साथ कई थाने की फोर्स तैनात रही। दो घंटे तक कलेक्ट्रेट के बाहर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दाैरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कानूनी और देशद्रोह जैसी कार्रवाई की जानी चाहिए। मताधिकार ही लोकतंत्र की आत्मा है। यदि इसमें कोई सेंधमारी करने का प्रयास करेगा तो इस जन आंदोलन को और भी तीव्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव किसी दल विशेष की लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र को खत्म करने वालों और लोकतंत्र को बचाने वालों के बीच का सीधा मुकाबला होगा। इस दौरान पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल ने सभा को संबोधित किया। इस माैके पर आदर्श यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, आशीष यादव, परवेज खान, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, रामराज पटेल, राजेश भारती, अभय यादव, परवीन बानो, जगदीश्वर सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed