फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP is in the election field on the issue of strengthening democracy: Shyam Lal Pal

लोकतंत्र की मजबूती के मुद्दे पर सपा चुनाव मैदान में: श्याम लाल पाल

Tue, 29 Oct 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
SP is in the election field on the issue of strengthening democracy: Shyam Lal Pal
कछवां। मझवां विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सपा की तरफ से बंधवा गांव में सोमवार को सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगी। सपा गठबंधन लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार देने, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफी, गरीबों को निःशुल्क इलाज आदि मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर है।अधिकारी मनमाना कर रहे हैं। सत्ता का कोई डर उनके अंदर दिखाई नहीं दे रहा है। मझवां विधानसभा उपचुनाव के सपा के प्रभारी चंदौली सांसद विरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा व एनडीए गठबंधन मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुसलमान में अटका हुआ है। उसे आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान देवी प्रसाद चौधरी, सुरेंद्र सिंह पटेल, बाल कुमार पटेल, रमेश चंद्र बिंद, झल्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed