{"_id":"583887034f1c1b8e4d13bf03","slug":"sp-government-of-up-is-doing-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनहित के काम कर रही है प्रदेश की सपा सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनहित के काम कर रही है प्रदेश की सपा सरकार’
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रमायुक्त कार्यालय पर श्रमिकों को साइकिल बांटते राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ।
बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने शुक्रवार को जंगीरोड स्थित श्रमायुक्त कार्यालय पर 25 सौ श्रमिकों को साइकल का वितरण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों सहित जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनता योजनाओं का लाभ उठाएं। सरकार बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए एमडीएम, ड्रेस वितरण आदि का वितरण किया जा रहा है।
सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को साइकल का वितरण किया जाता है। इसी योजना के तहत राज्यमंत्री ने शुक्रवार को 25 श्रमिकों को साइकल का वितरण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों की बेहतरी के लिए उनके बच्चों को शिक्षित करने पर बल दे रही है। वहीं दोपहर का खाना भी कई जगहों पर दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त केपी जायसवाल ने बताया कि साइकल योजना के लिए श्रमिकों द्वारा आवेदन किया गया था, चयनित अभ्यर्थियों का साइकल का वितरण किया जा रहा है। जिन वार्षिक अंशदान करने वाले जिन श्रमिकों ने पंजीयन नहीं कराया है, पंजीयन करा लें। इस दौरान जीपी मौर्य, अनुपम, स्वामी शरण दूबे, नसीम कुरैशी, जाहिद अख्तर, सलीम बादशाह, डा. अरविंद श्रीवास्तव, रोहन चौरसिया आदि मौजूद रहे।