फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP and Congress are fighting the elections together: Shyamlal Pal

सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ रहे चुनाव : श्यामलाल पाल

Mon, 28 Oct 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress are fighting the elections together: Shyamlal Pal
मिर्जापुर। सपा और कांग्रेस दोनों मिलकर उपचुनाव लड़ रहे हैं। यह संविधान की लड़ाई है। इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। मझवां विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा जितने भी मंत्री मंत्री मैदान में उतार ले, जीत सपा की होगी।
विज्ञापन

ये बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने रविवार को लोहिया ट्रस्ट स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या में भी भाजपा ने केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों की फौज उतार दी थी, पर जीत हासिल नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कहा कि मझवां विधानसभा उपचुनाव में तैयारियों की समीक्षा करने आए है। समीक्षा बैठक में सभी को जिम्मेदारी दी गई है। उसी हिसाब से उपचुनाव में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भारत के संविधान को बचाने के लिए है। इस मसले को लेकर जनता के बीच लेकर जाएंगे। कहा कि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इससे पहले उनका कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। चेतगंज बाजार में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद सिंह, कलंदर यादव, कमलेश सिंह, पतलू यादव, धनराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed