फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sonu's family got the email IDs of two agencies

Mirzapur News: सोनू के परिजनों को मिली दो एजेंसियों की ई-मेल आईडी

Sat, 12 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sonu's family got the email IDs of two agencies
यूएई में मारे गए पपिराडाढ़ निवासी सोनू के शव को लाने की कवायद शुरू हो गई। एजेंट के झांसे में आकर सोनू नौकरी करने गया था। लखनऊ स्थित विदेश विभाग से संपर्क कर जिले के पुलिस प्रशासन के लोगों ने दो एजेंसियों की ईमेल आईडी पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई है। एलआईयू के मुताबिक, परिवार को बताया गया कि रायबरेली और नई दिल्ली की एजेंसियों से ईमेल आईडी से संपर्क करने पर मदद मिलेगी। शव लाने में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

नौकरी के झांसे में आकर अबू धाबी में नौकरी करने गए एक युवक को बाॅर्डर फोर्स ने गोली मार दी। घायल व्यक्ति की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। इस गोली बारी में युवक के दो अन्य साथी घायल हो गए थे। माता मीला देवी ने डीएम को ज्ञापन देकर बेटे के शव को वापस मंगाने की गुहार लगाई है। साथ ही पीएम, सीएम और एसएसपी को भी पत्र लिखा है। पुलिस प्रशासन ने परिवार की मदद के लिए दो एजेंसियों से संपर्क करने को कहा है और ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed